संदेश

🌹शायरी

  आँखे जो बातें करती हैं वो जुबाँ से कहा हो पाती हैं, जुबाँ से कही बातें तो सुननी पडती हैं आँखों से कही बातें तो महसूस की जाती हैं ।

🌹अजनबी🌹

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 अजनबी ज़माने की नजरों में जो अजनबी हैं हमारे लिए, उन्हीं की तस्वीर निगाहों में लिए घूमते हैं। रास्ते हमारे एक नहीं ये सच जानते हुए भी, उनसे मिलने की चाहत इस दिल में रखते हैं। हकीकत में ना सही ख़्वाबों में ही सही, उनसे दिल की बात कहके हम खुश होते हैं।

ऐ जिंदगी

                          ऐ जिंदगी                       न जाने क्यूँ बार -बार उन्हीं राहों पर                      उन्हीं उलझनों के साथ                      ले आती हो हर बार                      अपने इन फैसलों के बारे में                      कुछ तो बता दो                      कहा जायेंगी ये राहें                       क्या हैं ये सफर                      इस मंजिल का कुछ तो पता दो ,                      आखिर क्या चाहती हो मुझसे ?                      कुछ तो बता दो ।                                           किस बात की देती हो सजा                      मुझे सताने मैं क्यूँ आता है                      तुम्हें इतना मजा ,                      क्यूँ बनती बात बिगाड़ती हो                      हर बार नीचे गिराती हो                      उम्मीद का दिया जलाकर                      खुद ही उसे बुझाती हो                      क्यूँ करती हो ये सब ?                      कुछ तो वजह दो ,                      आखिर क्या चाहती हो मुझसे ?                       कुछ

🌹एहसास -ए -जिंदगी🌹

 🌹  एहसास -ए -जिंदगी🌹 रूप नहीं जिसका कोई उसकी खूबसूरती से मोहित हैं सभी बात जो करता नहीं उसी की चर्चा में डूबे हैं सभी इसके बिना तो जीवन में स्वाद नहीं इसी के सहारे अपना हाल जताए सभी ख़ुशी हो या गम यह साथ न छोड़े किसी का इसे हर पल अपने अंदर पाए हैं सभी यू तो यह नया रंग दिखाए हर घड़ी इसके हर रंग से जीवन भर खेलते हैं सभी जिसके नाम से ही जीवन का अर्थ समझा जाए "एहसास" उसे कहते हैं सभी

🌙चंद्रमा

🌑🌒🌓🌔🌕🌖🌗🌘🌑   चंद्रमा बचपन से ही नाता जुड़ जाता हैं आपसे, जैसे बच्चे की नाल जुड़ी होती है माँ से। विज्ञान की कक्षा में बैठे हर बच्चे का, सपना होता है आप तक पहुँचने का। प्रेम का इजहार भी आप की उपमा से पूरा है, प्रेमी ने अपने प्रेम खातिर सपने में जरूर आपको तोड़ा हैं। आपके घटने-बढ़ने से ही पंचांग सारा बनता है, मानो आपके इर्द-गिर्द ही सारा संसार घूमता हैं। जीवन के हर पड़ाव पर आप नये रंग में मिलते हैं, हर बार अपने जादू से नये रंग भरते हैं।

🙏जीना है बनकर इंसान🙏

* जीना है बनकर इंसान * आज के जमाने का एक ही दस्तूर तुम सच हो यहीं है तुम्हारा कसूर, अच्छाई हो गई हैं कितनी मजबूर  बुराई के चर्चे हर जगह मशहुर ।                          रखते हैं दुनिया जीतने कि चाहत  भूल गए अपने अंदर कि इंसानियत,  नहीं करते सच्चे मन से इबादत  फिर कैसे होगी जिंदगी जन्नत ।           अपने चेहरे पर पहने सभी ने नकाब धन-दौलत पाने के लिए हो रहे बेताब, फिर चाहे आजमाना पड़े रास्ता खराब लेकिन एक दिन यहीं दौलत करेगी इन्हें बेनकाब ।                             स्वर्ग जैसे घर बन गए हैं मकान जहाँ अपने भी माँगते हैं लगान, तुम तो बेच रहें अपने आपको खोलकर दुकान मत भूलों तुम्हें जीना हैं बनकर इंसान ।

🌹*शादी- स्त्री जीवन में एक बदलाव*

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 *शादी- स्त्री जीवन में एक बदलाव* सुबह खुद को आईने में देखा तो जाना की कितना कुछ बदल गया है, जगह से लेकर नाम तक सब कुछ नया सा हो गया हैं। यादें बीते दिनों की मन भारी कर जाती है जिम्मेदारी कल की होश दोबारा ले आती हैं। खुले आसमाँ से माथे पर बिंदियाँ चाँद सी सज गयी मानो जिंदगी में नया उजाला- सा ले आयी। जब से आया गले में मंगलसूत्र तब से सामने आया इस जीवन का नया चित्र। सुनी थी जो कलाईयाँ उनमें चुड़ियाँ हर पल नये गीत गाती है पैरों की ये पायल घड़ी की सुईयो पर झूम - झूम नाचती हैं। बिछियाँ मानो नये घरसे बाँधकर रखती है ये नये घर की हवाएं प्यारी - प्यारी बातें करती हैं। बोल सकता जो आइना तो जरूर कहता की मुबारक हो तुमसे नयी मुलाक़ात हुई है इस जीवन के नये सफर की खूबसूरत शुरुआत हुई हैं। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹